राजकीय संप्रेषण गृह में स्टाफ से बातचीत करतीं राज्यपाल आनंदीबेन पटेल। स्रोत ः राजभवन
लखनऊ। राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने शनिवार को मोहान रोड स्थित राजकीय संप्रेषण गृह (किशोर) और सिंधीखेड़ा पारा के राजकीय बाल गृह (बालिका) का निरीक्षण कर किशोरों व बालिकाओं से संवाद किया। प्रबंधकों को उनके मानसिक और शारीरिक स्वास्थ्य का ख्याल रखने, रोजगार और विज्ञानपरक शिक्षा पर ध्यान देने का निर्देश दिया। बच्चों को राजभवन भ्रमण के लिए आमंत्रित किया। राज्यपाल ने निर्देश दिए कि बच्चों के लिए 100 मीटर, 200 मीटर एवं 400 मीटर दौड़ समेत इनडोर और आउटडोर खेलों का नियमित अभ्यास कराया जाए। विशेष कार्याधिकारी डॉ. सुधीर महादेव बोबडे व जिला प्रशासन के अफसर मौजूद रहे।