लखनऊ। लखनऊ विश्वविद्यालय के अप्लाइड इकोनॉमिक्स विभाग के फ्लाइंग ऑफिसर डॉ. नागेंद्र कुमार मौर्य को भारतीय वायु सेना के ग्राउंड इंस्ट्रक्टर्स स्कूल, एयर फोर्स स्टेशन तांबरम (चेन्नई) में हुए दो माह के प्रशिक्षण कार्यक्रम में आउटडोर ट्रेनिंग में सर्वश्रेष्ठ घोषित किया गया है। प्रशिक्षण में शारीरिक दक्षता, नेतृत्व, अनुशासन, सहनशक्ति और प्रशिक्षण क्षमता को निखारने पर विशेष जोर दिया गया। डॉ. मौर्य विवि में एसोसिएट एनसीसी ऑफिसर के रूप में एयर विंग एनसीसी यूनिट की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं।