फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दस वर्षीय बांसुरी वादक व्योम सम्मानित, डीएम ने मुख्यमंत्री विवेकाधीन कोष से 25 हजार रुपये का चेक सौंपा

विज्ञापन
दस वर्षीय बांसुरी वादक व्योम आहूजा को मुख्यमंत्री विवेकाधीन कोष से पच्चीस हजार रुपए का चेक सौंप?
विज्ञापन
लखनऊ। पीएम मोदी से लेकर सीएम योगी तक को अपनी बांसुरी की धुन से मुग्ध करने वाले शहर के दस वर्षीय छोटे उस्ताद व्योम आहूजा को बृहस्पतिवार को जिलाधिकारी अभिषेक प्रकाश ने सम्मानित कर सीएम विवेकाधीन कोष से स्वीकृत 25 हजार की राशि का चेक सौंपा। खेलकूद से लेकर संगीत और शिक्षा के क्षेत्र में अपने उत्कृष्ट प्रदर्शन से पीएम नरेंद्र मोदी को प्रभावित करने वाले व्योम के नाम इस छोटी सी उम्र में 35 रिकॉर्ड दर्ज हैं। इस वर्ष 26 जनवरी को दिल्ली में व्योम को पीएम बाल पुरस्कार भी मिला था। डीएम ने व्योम की जन्मजात प्रतिभा को विलक्षण करार देते हुए सीएम विवेकाधीन कोष से स्वीकृति राशि के साथ ही अलग से गिफ्ट हैंपर व शिक्षण से जुड़ी सामग्री देकर सम्मानित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें