फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: पांच साल के बच्चे की हत्या, शिनाख्त नहीं

विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। गोमतीनगर में पांच साल के बच्चे की हत्या कर दी गई। शव शनिवार को गोमतीनगर रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर छह पर मिला था। सोमवार को जब पोस्टमार्टम हुआ तब हत्या की पुष्टि हुई। अब तक बच्चे की शिनाख्त नहीं हो सकी है।
विज्ञापन


गोमतीनगर रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर छह पर 17 फरवरी की रात करीब साढ़े आठ बजे पांच साल के बच्चे का शव मिला था। जीआरपी ने शव की पहचान कराने का प्रयास किया था लेकिन सफलता नहीं मिली। लावारिस में लिखापढ़ी कर शव मोर्चरी भिजवाया था। सोमवार को बच्चे का पोस्टमार्टम कराया गया।
पोस्टमार्टम रिपोर्ट से पता चला कि बच्चे के सिर पर गंभीर चोट है। इसके अलावा पूरे शरीर में चोट के निशान हैं। बायां पैर भी टूटा है। शॉक एंड हैमरेज से उसकी मौत हुई। प्रकरण में एसपी रेलवे व चारबाग जीआरपी इंस्पेक्टर से बात करने का प्रयास किया गया लेकिन संपर्क नहीं हो सका।
विज्ञापन

लावारिस शव मिलने पर नियमानुसार 72 घंटे बाद पोस्टमार्टम कराया जाता है। ये वक्त इसलिए दिया जाता है, जिससे मृतक की पहचान करने का पर्याप्त समय मिल सके। लेकिन इस मामले में 48 घंटे के भीतर ही पोस्टमार्टम कर दिया गया। जानकारी के मुताबिक जीआरपी व आरपीएफ ने पहले हादसे में बच्चे की जान जाने की आशंका जताई थी। पोस्टमार्टम के लिए भेजे गए मेमो में इस संबंध में लिखा गया था। मगर पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हत्या की पुष्टि हुई।
पोस्टमार्टम रिपोर्ट से साफ है कि बच्चे के साथ बर्बरता की गई है। कुकर्म की आशंका के चलते स्लाइड बनाई गई हैं। अब जांच में पता चलेगा कि जहां पर शव मिला था वहीं पर बच्चे को मारा गया या फिर केवल शव वहां फेंका गया। सीसीटीवी फुटेज से कुछ न कुछ सुराग लग सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें