फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: पारिवारिक लाभ के पांच हजार फार्मों की होगी जांच

Sat, 23 Dec 2023 12:37 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
रायबरेली। पारिवारिक लाभ योजना के पोर्टल में संशोधन के बाद अब पहले से जमा आवेदनों में लगे अभिलेखों की ऑनलाइन जांच के आदेश दिए गए हैं। जिले में मार्च 2023 के पहले से जमा पांच हजार से अधिक आवेदनों की जांच के बाद लाभ मिलेगा। करीब 400 आवेदन अधूरे होने के कारण सर्वर से ही निरस्त हो गए हैं।
विज्ञापन


पारिवारिक लाभ योजना में 30 हजार रुपये की मदद दी जाती है। शासन ने संशोधन करके सभी एसडीएम को पोर्टल से बाहर कर दिया है। अब तहसीलों में आवेदन जमा नहीं करने होंगे। सीधे समाज कल्याण अधिकारी कार्यालय में आवेदन जमा हो रहे हैं। इसके अलावा मार्च 2023 के पहले से जमा आवेदनों के प्रपत्रों के ऑनलाइन जांच के आदेश दिए गए हैं।
पोर्टल पर मृत्यु प्रमाणपत्र, आय प्रमाणपत्र और आधार की जांच के बाद भी पीड़ितों को योजना का लाभ मिलेगा। जिले में पांच हजार आवेदनों के प्रपत्रों की जांच शुरू कर दी गई है। पटल सहायक मुकेश सिंह ने एक-एक करके पोर्टल पर प्रमाणपत्रों के नंबरों को डालकर जांच करने में जुट गए हैं।
विज्ञापन

ऐसे मिलता पारिवारिक लाभ योजना का लाभ
समाज कल्याण विभाग की ओर से राष्ट्रीय पारिवारिक लाभ योजना संचालित है। योजना के तहत 59 साल से कम उम्र के घर के मुखिया की मौत के बाद 30 हजार रुपये की मदद की व्यवस्था है। मौत के बाद पत्नी आवेदन करके योजना का लाभ ले सकती हैं। यदि किसी बच्चे की मौत होती है तो माता-पिता की उम्र 60 साल से अधिक होने की दशा में योजना का लाभ दिया जाता है।
पारिवारिक लाभ योजना के पुराने आवेदनों के सभी प्रपत्रों के जांच के आदेश दिए गए हैं। पोर्टल पर जांच का काम शुरू करा दिया गया है। जांच पूरी कराकर एडीओ से भौतिक सत्यापन करवाकर पात्रों को योजना का लाभ दिलाया जाएगा।
विज्ञापन

- डॉ. वैभव त्रिपाठी, जिला समाज कल्याण अधिकारी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें