कोराना संकट के कारण पिछले छह महीने से शहर के साप्तहिक पटरी बाजार बंद हैं। अनलॉकडाउन शुरू होने के बाद से शहर में ज्यादातर पटरी बाजार खुल गए हैं मगर साप्ताहिक पटरी बाजार खोलने को लेकर कोई आदेश जारी नही हुआ है। जिससे करीब पांच हजार परिवार परेशान हैं।
आमदनी का जरिया बंद होने से उनके सामने रोजी रोटी का संकट पैदा हो गया। जिसको लेकर अब साप्ताहिक पटरी बाजार संगठन ने मु यमंत्री से गुहार लगाई है और मांग पत्र भेजकर बाजार खोले जाने का आदेश जारी किए जाने की फरियाद की है। साप्ताहिक पटरी बाजार दुकानदार कल्याण समिति के महामंत्री मोह मद नदीम की ओर से मु यमंत्री योगी आदित्य नाथ के साथ ही उपमु यमंत्री डा. दिनेश शर्मा व प्रदेश के मु य सचिव को भी पत्र लिखा गया है।
नदीम बताते हैं कि अनलॉक डाउन शुरू होने के बाद पूरे शहर में बाजार और पटरी बाजार खुले गए हैं। बड़ी दुकानें भी खुले गई हैं। शराब के ठेके, होटल और मॉल भी खुल गए हैं मगर शहर के साप्ताहिक बाजार नही खुल पा रहे हैं। डीएम, नगर आयुक्त से कई बार मिलकर ज्ञापन दिया गया मगर कोई सुनवाई नही है। शहर में अलग-अलग दिन और अलग अलग क्षेत्र में पांच साप्ताहिक बाजार महानगर, सदर, अमीनाबाद, आलमबाग व नक्खास लगते हैं। हर बाजार में करीब एक हजार दुकान हैं। उन दुकानदार हैं। जिनके घर साप्ताहिक बाजारों से ही चलता था।
छह महीने हो गए बाजार बंद है। भूखमरी की नौबत आ गई है। दुकानदारों का मानिसक संतुलन बिगड़ रहा है। समझ नही आ रहा क्या करें। जिस तरह अन्य बाजारों को कोविड का पालन करते हुए खोलने की अनुमति दी गई उसी तरह साप्ताहिक बाजारों को भी दी जाए। हम सब उसका पालन करेंगे लेकिन यदि इसी तरह बाजार बंद रहेंगे तो रोटी के लिए दुकानदार मोहताज हो जाएंगे।