फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: दुर्घटनाओं को रोकने में योगदान देने वाले पांच रेलकर्मी सम्मानित

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
लखनऊ। पूर्वोत्तर रेलवे में सेफ्टी से जुड़े पांच रेलकर्मियों को हादसों से बचाव में अहम भूमिका निभाने के लिए सोमवार को हजरतगंज स्थित डीआरएम कार्यालय सम्मानित किया गया।

लखनऊ मंडल के जनसंपर्क अधिकारी महेश कुमार गुप्ता ने बताया कि 25 सितंबर को बबिता मिश्र की ड्यूटी लखनऊ जंक्शन पर ट्रेन पासिंग में लगी थी। तभी कृषक एक्सप्रेस (ट्रेन नंबर 15007) जंक्शन पर पहुंची तो थर्ड एसी कोच का प्राइमरी आउटर स्प्रिंग नंबर चार टूटा था।
विज्ञापन

उन्होंने पर्यवेक्षक को सूचना दी, जिस पर कोच को ट्रेन से अलग किया गया। महमूदाबाद के स्टेशन मास्टर मृत्युंजय कुमार, लखपतनगर के स्टेशन मास्टर निकुंज कुमार, गोला गोकर्णनाथ से फरधान स्टेशनों के बीच ड्यूटी कर रहे निरीक्षक मुकेश कुमार सिंह व वीरेंद्र कुमार को भी पुरस्कृत किया गया।
विज्ञापन

इस मौके पर डीआरएम आदित्य कुमार, वरिष्ठ मंडल संरक्षा अधिकारी डॉ. शिल्पी कनौजिया, वरिष्ठ मंडल परिचालन प्रबंधक प्रसन्न कात्यान, वरिष्ठ मंडल सुरक्षा आयुक्त चन्द्रमोहन मिश्र और वरिष्ठ मंडल यांत्रिक इंजीनियर राहुल पांडेय मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें