आयुष कॉलेजों के प्रवेश में भी पांच परसेंटाइल की छूट दी गई है। आयुष मंत्रालय की ओर से जारी आदेश में कहा गया है कि अब नीट यूजी के तहत सामान्य वर्ग के छात्रों को 50 की जगह 45 परसेंटाइल में प्रवेश दिया जाएगा। इसी तरह ओबीसी और एससी-एसटी 40 की जगह 35, सामान्य विकलांग 45 से 40, ओबीसी विकलांग 40 से 35 परसेंटाइल वाले छात्र प्रवेश के लिए योग्य होंगे।