कार ने राशन की दुकान में मारी टक्कर
- फोटो : अमर उजाला
लखनऊ में योजना भवन के सामने अनियंत्रित कार ने राशन की दुकान में टक्कर मार दी, जिससे पांच लोग घायल हो गये। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया। हुसैनगंज थाना प्रभारी के मुताबिक कार के ड्राइवर को पकड़ लिया गया है।
मुकदमा दर्ज किया जा रहा है। कार की नम्बर प्लेट पर भारत सरकार लिखा हुआ है। प्रांजल द्विवेदी के नाम पर रजिस्टर है।