टाटा संस के चेयरमैन एन चंद्रशेखरन (बाएं)
- फोटो : Social Media
ग्लोबल इंवेस्टर्स समिट के लिए सीएम योगी आदित्यनाथ को मुंबई में पांच लाख करोड़ रुपये से ज्यादा का निवेश मिला है। रिलायंस इंडस्ट्रीज के मुखिया मुकेश अंबानी ने पूरे यूपी में 5जी इंटरनेट कनेक्टिविटी पहुंचाने और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस की मदद से प्रदेश के गांवों तक बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने सहित इलेक्ट्रॉनिक्स मैन्युफैक्चरिंग और ग्रीन एनर्जी सेक्टर में बड़े निवेश का प्रस्ताव दिया है। इसके अलावा अदाणी समूह ने पीपीपी मोड पर मेडिकल कॉलेज की स्थापना के साथ-साथ नोएडा में 10 हजार युवाओं की क्षमता का कौशल विकास केंद्र स्थापित करने का भी प्रस्ताव रखा। दो दिवसीय मुंबई दौरे के दौरान मुख्यमंत्री के साथ रिलायंस, टाटा संस, अदाणी, गोदरेज, बिरला, पिरामल, वेदांता, पारले, हिंदुजा, लोढ़ा और रैमकी सहित दो दर्जन से अधिक उद्योगपतियों ने मुलाकात की। इस दौरान सीएम ने उद्योग जगत से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ट़्रलियन के संकल्प से जुड़ने का आह्वान किया।
इन निवेशों पर चर्चा हुई
अदानी समूह के करन अदानी ने वेयरहाउसिंग व लॉजिस्टिक्स सेक्टर में बड़े निवेश की कार्ययोजना पर चर्चा की। साथ ही 07 अलग-अलग स्थानों पर सीमेंट की इकाइयां लगाने पर भी विमर्श हुआ। करण अदाणी ने लखनऊ एयरपोर्ट वस्तारीकरण की योजना एवं यूपी डिफेंस कॉरीडोर में ब्राजील के बाद दुनिया का सबसे बड़ा एमयूनिशन हब बनाने की कार्ययोजना पर बात की बलिया और श्रावस्ती में पीपीपी मोड पर मेडिकल कॉलेज की स्थापना का प्रस्ताव रखा। इसके अलावा, साइलोज, स्मार्ट मीटर मैन्युफैक्चरिंग में भी अदाणी समूह ने निवेश करने पर सहमति जताईा।
आदित्य बिरला ग्रुव के चेयरमैन कुमार मंगलम बिरला ने नोएडा में एक कन्वेंशन सेंटर की स्थापना, फ़ूड प्रोसेसिंग, डेटा सेंटर, वेयरहाउसिंग व लॉजिस्टिक्स म साथ-साथ सोलर एनर्जी सेक्टर में निवेश के लिए मुख्यमंत्री से अपनी कार्ययोजना साझा की। पिरामल एंटरप्राइजेज के अजय पिरामल ने टीबी मुक्त भारत के संकल्प से जुड़कर वाराणसी में अभियान चलाने को कहा। साथ ही फार्मा पार्क के विकास के लिए बड़े निवेश पर भी चर्चा की। जेएसडब्ल्यू ग्रुपप के एमडी सज्जन जिंदल ने पॉवर जनरेशन के लिए सोनभद्र में अत्याधुनिक तकनीक वाले पंप स्टोरेज प्लांट की स्थापना, कानपुर में ईवी मैन्युफैक्चरिंग इकाई की स्थापना और एक नई पेंट इकाई लगाने, कानपुर में एक मंदिर और नैमिषधाम के विकास में सहभागी बनने का इच्छा भी जाहिर की। हीरानन्दानी समूह के मुखिया दर्शन हीरानन्दानी ने एमओयू करते हुए विदेशी पार्टनर के सहयोग से सेमीकंडक्टर निवेश की बात कही। टाटा संस के चेयरमैन एन चंद्रशेखरन ने सभी आध्यात्मिक शहरों से एयर इंडिया की उड़ान सेवा एवं होटल शुरू करने पर सहमति जताई। 16 जिलों में गैस और लोअर डिस्ट्रीब्यूशन कर रहे टोरंट पॉवर के जिनल मेहता ने बताया कि कंपनी के अभी की परियोजना में 5000 रोजगार पैदा हुए हैं और इसमें 90 फीसदी लाभ स्थानीय युवाओं को मिला है। वेदांता रिसोर्सेज के मुखिया अनिल अग्रवाल ने कहा कि वह नोएडा में इलेक्ट्रॉनिक्स और ईवी सेक्टर में रिसर्च एंड डेवेलपमेंट की बड़ी परियोजना लाने को तैयार हैं। मोबाइल व टैबलेट पर लगने वाले ग्लास के निर्माण के लिए गोरखपुर में ग्लास मैन्युफैक्चरिंग यूनिट लगाने की योजना है। हिंदुस्तान यूनिलीवर लिमिटेड के संजीव मेहता अगले दो वर्ष के भीतर बड़ा निवेश करने को कहा।
यह भी मिले प्रस्ताव
गोदरेज समूह का बाराबंकी में जल्द नया कारखाना शुरू हो जाएगा। लोढ़ा ग्रुप अयोध्या, वाराणसी और गोरखपुर में आवास परियोजनाएं लाएगी। रैमकी ग्रुप हैदराबाद में फार्मा पार्क बनाने, लखनऊ और कानपुर के बीच एक सैटेलाइट सिटी के विकास में सहयोग का प्रस्ताव भी दिया। कोकिलाबेन धीरूभाई अंबानी अस्पताल की ओर से डॉ. तुषार मोतीवाला ने कानपुर में हब एंड स्पोक मॉडल पर कोकिलाबेन धीरूभाई अस्पताल खोलने की अपनी योजना साझा की।