फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: मवेशी को बचाने में पेड़ से टकराई कार, पांच घायल

Fri, 01 Dec 2023 12:36 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
खीरों (रायबरेली)। क्षेत्र में सड़क पर आए एक मवेशी को बचाने की कोशिश में अनियंत्रित हुई कार पेड़ से जा टकराई। इस हादसे में कार सवार दो सगे भाइयों समेत पांच लोग जख्मी हो गए। तीन घायलों की हालत गंभीर होने पर जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन

क्षेत्र के बैसन खेड़ा मजरे पाहो निवासी स्मित सिंह (20) अपनी कार से बृहस्पतिवार को डुमटहर गांव में पीर पैगंबर बाबा मंदिर में दर्शन करके अपने गांव लौट रहा था। गुम्दापुर गांव के पास सड़क पर अचानक मवेशी आ गया। उसे बचाने की कोशिश में कार अनियंत्रित होकर सड़क के नीचे बबूल के पेड़ से टकरा गई।
इस हादसे में स्मित सिंह (20) के साथ कार में सवार उसका विकास सिंह (22), आयुष (20), सत्यांशु (18) और नितिन (18) घायल हो गए। इस हादसे में कार का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हाे गया। आसपास के लोगों ने कार सवार लोगों को बाहर निकाला। एंबुलेंस बुलाकर सभी पांच घायलों को सीएचसी पहुंचाया।
विज्ञापन

हालात गंभीर होने पर विकास, स्मित सिंह और आयुष सिंह को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। स्थानीय लोगों के मुताबिक जिस पेड़ से कार की टक्कर हुई है, उस पर चढ़कर धुराई गांव निवासी भगवती लकड़ी काट रहा था। कार की टक्कर लगने पर गिरने से बचा। डाल से लटके भगवती को स्थानीय लोगों ने नीचे उतारा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें