श्रावस्ती। सिरसिया थाना क्षेत्र के निराला नगर निवासी प्रिया (16) व किरन (14) तथा मदरहवा निवासी रोहित (16) सोमवार सुबह साइकिल से गब्बापुर स्थित राजकीय इंटर काॅलेज में पढ़ने जा रहे थे। इस दौरान थाना क्षेत्र के ही बभनी निवासी विजय कुमार व राम अनुज बाइक से सिरसिया से चिल्हरिया मोड़ जा रहे थे। राजकीय इंटर कालेज के पास बाइक सवार अनियंत्रित हो गया। इससे बाइक साइकिल से टकरा गई। इससे तीनों छात्र छात्राओं सहित पांचों गंभीर घायल हो गए। सभी घायलों को एंबुलेंस से सीएचसी सिरसिया लाया गया। जहां किरन, प्रिया व रामअनुज की हालत गंभीर होने के कारण चिकित्सक ने प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें जिला अस्पताल भिनगा रेफर कर दिया जबकि शेष घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद घर भेज दिया गया।