फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Raebareli: बोरिंग करते समय हाईटेंशन लाइन की चपेट में आने से पांच लोग झुलसे

Tue, 04 Apr 2023 03:28 PM IST
ishwar ashish संवाद न्यूज एजेंसी, लालगंज (रायबरेली)

सार

लालगंज थाना क्षेत्र में बोरिंग करते हुए हाईटेंशन लाइन की चपेट में आने से पांच लोग बुरी तरह झुलस गए। सभी को इलाज के लिए सीएचसी में भर्ती करवाया गया है।
विज्ञापन
हादसे में झुलसे मजदूर। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रायबरेली जिले के लालगंज क्षेत्र के टीका का पुरवा मजरे डिघिया गेगासो क्रॉसिंग गांव में मंगलवार को इंडिया मार्का हैंड पंप की बोरिंग करते समय पांच लोग करंट की चपेट में आकर बुरी तरह झुलस गए। 

विज्ञापन


सूचना पर पहुंची एंबुलेंस के जरिए घायलों को इलाज के लिए सीएचसी लाया गया। गांव निवासी कमलेश के दरवाजे पर सरकारी इंडिया मार्का हैंड पंप की बोरिंग हो रही थी तभी पाइप डालते समय लोहे का पाइप ऊपर से जा रही हाईटेंशन लाइन के तार से छू गया।

ये भी पढ़ें - Ayodhya: हनुमानगढ़ी के महंत ने बंगला छिनने के बाद राहुल गांधी को दिया ऑफर, मंदिर परिसर में आकर रहें
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - अब राहें जुदा: यहां से शुरू हुई थी मंत्री दयाशंकर और स्वाति सिंह की लव स्टोरी, 11 साल में 3 बार तलाक की अर्जी
विज्ञापन


जिससे पाइप डाल रहे लालगंज के मठ मजरे गौरा रुपई निवासी पंकज, सरेनी क्षेत्र के तिवारी का पुरवा मजरे लालू का पुरवा गांव निवासी विपिन, टीका का पुरवा निवासी कमलेश, ज्ञान चंद्र व रोहित चपेट में आ गए।

गांव के ही युवक अंकित ने तत्परता दिखाई और डंडा मार कर पाइप को तार से हटा दिया लेकिन तब तक पांचों लोग गंभीर रूप से झुलस चुके थे। सूचना पर पहुंची एंबुलेंस के जरिए घायलों को इलाज के लिए सीएचसी लाया गया जहां पर उनका इलाज चल रहा है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें