लखनऊ। एलडीए से बिना नक्शा पास करवाए गोसाईंगंज और चिनहट में 50 बीघा में चल रही पांच अवैध प्लॉटिंग पर मंगलवार को बुलडोजर चला। एलडीए वीसी प्रथमेश कुमार के निर्देश पर चिनहट में ग्राम लोनापुर के पास एसटीपी से बिरई खेड़ा जाने वाली रोड पर अवैध प्लॉटिंग हो रही थी। गोसाईंगंज के ग्राममोहारी खुर्द/परेहटा में एसपी सिंह व अन्य प्लॉटिंग करवा रहे थे। इन्हें ध्वस्त कराने के दौरान प्रवर्तन जोन एक के जोनल अधिकारी देवांश त्रिवेदी व जोन 2 के अफसर शशिभूषण पाठक मौजूद रहे।