फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: सीतापुर रोड पर पांच दिवसीय रामलीला आज से

विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। सीतापुर रोड योजना स्थित सेक्टर ए में पांच दिवसीय रामलीला का 34वां मंचन शुक्रवार से शुरू होगा। श्रीरामलीला समिति की ओर से आयोजित रामलीला 20 अक्तूबर तक चलेगी। समिति के महामंत्री जितेंद्र मिश्रा ने बताया कि रामलीला में स्थानीय बच्चों और कलाकारों को अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर मिलता है। संयुक्त मंत्री शांति स्वरूप शुक्ला ने बताया कि रामलीला के मंचन के साथ ही बेटियां प्रतिदिन शिव तांडव और महिषासुरमर्दिनी सहित कई नृत्यों की प्रस्तुति देंगी। अध्यक्ष सुरेश कुमार तिवारी ने बताया कि सूर्य प्रताप सिंह और सत्यम वर्मा श्रीराम वन गमन तक राम व लक्ष्मण का किरदार निभाएंगे। इसके बाद लक्ष्य मिश्रा और राज सिंह ये भूमिकाएं संभालेंगे। अंश मिश्रा माता सीता, जितेंद्र मिश्रा हनुमान व सुमंत्र, संजय सिंह रावण का किरदार निभाएंगे। प्रभाकर तिवारी राजा दशरथ और शिव प्रकाश सिंह जनक की भूमिका में होंगे। हर्ष वर्मा भरत और हेमंत गुप्ता शत्रुघ्न बनेंगे। संजय सिंह रावण की भूमिका में दिखाई देंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें