फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: पर्यटन प्रबंधन पर पांच दिवसीय आयोजन आज से

विज्ञापन
बीबीएयू
विज्ञापन
लखनऊ। बीबीएयू के प्रबंधन अध्ययन विभाग की ओर से 25 नवंबर से पर्यटन एवं यात्रा प्रबंधन पर पांच दिवसीय कार्यक्रम शुरू होगा। सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम मंत्रालय के एमएसएमई-विकास एवं सुविधा कार्यालय, कानपुर के सहयोग से यह कार्यक्रम 25 से 30 नवंबर तक चलेगा। इसका उद्देश्य युवाओं और भावी उद्यमियों को पर्यटन क्षेत्र में कारोबार की संभावनाओं से परिचित कराना है। विशेषज्ञ पर्यटन व्यवसाय नियोजन, टूर एवं ट्रैवल संचालन और डिजिटल मार्केटिंग की जानकारी देंगे। ग्राहक संबंध प्रबंधन और आतिथ्य सेवाओं पर भी प्रशिक्षण दिया जाएगा। प्रतिभागियों को पर्यटन उद्योग में स्वरोजगार और स्टार्टअप शुरू करने के लिए व्यावहारिक ज्ञान एवं प्रबंधन कौशल का प्रशिक्षण मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें