फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बच्चों को बंधक बना लूटने वाले पांच बदमाश दबोचे

विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। मड़ियांव की शंकरपुरी कॉलोनी निवासी स्वास्थ्य विभाग के वरिष्ठ सहायक आशीष सिंह के बच्चों को दिनदहाड़े बंधक बनाकर लूटपाट करने वाले पांच और बदमाशों को पुलिस ने दबोच लिया। पकड़े गए बदमाशों के पास से सात लाख रुपये नकद व सोने-चांदी के जेवर बरामद किए गए हैं। इस लूटकांड में सीतापुर निवासी वीरेंद्र यादव को पुलिस घैला पुल के पास मुठभेड़ में पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है। डीसीपी उत्तरी ने बताया कि पकड़े गए बदमाशों में सीतापुर के महमूदाबाद पहाड़पुर निवासी अरुणेश यादव, सिधौली का मेराज, बाराबंकी कोतवाली क्षेत्र के मछरिहा निवासी साजन यादव, केवाड़ी गांव का मुकेश यादव और चिनहट के हरदासीखेड़ा का गुरुप्रसाद यादव शामिल हैं। सभी बदमाशों को शनिवार सुबह आईआईमए रोड से मुबारकपुर जाने वाली सड़क के पास खड़ंजा मार्ग से दबोचा गया। पांचों बदमाश लोगों के घरों की रेकी करते थे। इसके बाद धावा बोलकर वहां रहने वालों को बंधक बनाकर लूटपाट करते थे। बदमाशों ने आशीष के घर की भी रेकी की थी। 21 मई को आशीष व उनकी पत्नी दोनों बच्चों को छोड़कर किसी काम से घर से बाहर गए थे, तभी बदमाशों ने धावा बोल दिया। बच्चों से बहाने से दरवाजा खुलवाकर बदमाश भीतर घुसे और उन्हें बेडरूम में बंधक बनाकर जेवर-नकदी लूट ले गए। पुलिस ने बदमाशों के पास से आशीष के घर से लूटे गए सात लाख रुपये नकद, सोने की तीन चेन व लॉकेट, कान का एक जोड़ी टॉप्स, दो हीरे की अंगूठी, सोने की दो अंगूठियां, एक हीरे व एक सोने का ब्रेसलेट, दो जोड़ी सोने के कंगन, एक सोने की बिंदी, सोने के दो मांग टीका, चार जोड़ी चांदी की पायल, नौ जोड़ी बिछिया, चार सोने की नाक की कील, बच्चों के चांदी के तीन जोड़ी कंगन, चार मोबाइल और एक हांडा कार बरामद हुई है। बदमाशों को पकड़ने वाली पुलिस टीम में मड़ियांव इंस्पेक्टर विपिन सिंह, अतिरिक्त निरीक्षक बृजराज यादव, उपनिरीक्षक चंद्रकांत यादव, अखिलेश कुमार, अपराध शाखा के निरीक्षक धर्मेंद्र यादव, प्रदीप सिंह, उपनिरीक्षक धर्मेंद्र सिंह चौहान, संतोष सिंह, डीसीपी उत्तरी की क्राइम टीम के निरीक्षक धनंजय पांडेय, उपनिरीक्षक मंगल सिंह, सर्विलांस प्रभारी अनुपम पॉल समेत अन्य पुलिसकर्मी शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें