सामूहिक विवाह में एक दूजे के हुए पांच जोड़े
लखनऊ। श्री राधा सखी सेवा परिवार समिति की ओर से डालीगंज सि्थत मानस मंदिर में सोमवार को कन्यादान उत्सव हुआ। इसमें पांच जोड़े शादी के बंधन में बंधे। सातवें सामूहिक विवाह समारोह में अंकित ने रिया, शिवम ने राधा, अनिरुद्ध ने नैंसी, प्रद्युम्न ने मधु और लखन ने पूजा का हाथ थामा। शाम पांच बजे पांचों विवाह संपन्न हुआ। फोक सिंगर दीपक सिंह ने गीतों की प्रस्तुतियां पेश कीं। भजन संध्या के साथ समापन हुआ। समिति की अध्यक्ष व संस्थापक सुषमा अग्रवाल ने सभी जोड़ों को उपहार देकर विदा किया। आध्यात्मिक पथ प्रदर्शक अर्पणा नेवटिया, घनश्याम दास अग्रवाल, पार्षद रंजीत सिंह, सुदर्शन कटियार, व्यापारी नेता मनीष गुप्ता, रविश अग्रवाल जोड़ों को आशीर्वाद देने पहुंचे। संचालन अनुराग साहू ने किया।
सामूहिक विवाह में एक दूजे के हुए पांच जोड़े