फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: विद्युतीकरण से वंचित हैं पांच परिषदीय विद्यालय

Tue, 23 Jul 2024 02:41 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
विद्युतीकरण से वंचित हैं पांच परिषदीय विद्यालय
विज्ञापन

विद्युतीकरण के लिए मांगे 29,45,228 रुपये
संवाद न्यूज एजेंसी
श्रावस्ती। जिले के पांच परिषदीय विद्यालयों में अब तक विद्युतीकरण नहीं हुआ। इससे यहां पढ़ने वाले छात्रों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इन विद्यालयों के विद्युतीकरण के लिए बेसिक शिक्षा विभाग की ओर से 29,45,228 रुपये की मांग की गई है।
जिले के विद्यालयों को इंटरनेट से जोड़ने की कवायद चल रही है। वहीं जिले के पांच प्राथमिक विद्यालय ऐसे भी हैं जहां अब तक बिजली नहीं पहुंची। ऐसे में यहां पढ़ने वाले छात्रों को उमस भरी गर्मी से जूझना पड़ रहा है। यहां तैनात शिक्षकों को भी बिजली के अभाव में समस्याओं से जूझना पड़ रहा है। सूत्रों की मानें तो इन विद्यालयों की दूरी विद्युत पोल से 40 मीटर से अधिक होने के कारण विभाग की ओर से दी जाने वाली दो लाख 47 हजार 698 रुपये विद्युतीकरण के लिए पर्याप्त नहीं है। जिससे यह विद्यालय अब तक विद्युतीकरण से वंचित है। इसके लिए विभाग की ओर से राज्य परियोजना कार्यालय से 29 लाख 45 हजार 228 रुपये की मांग की गई है।
विज्ञापन


इन विद्यालयों तक नहीं पहुंची बिजली
सिरसिया विकास क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय कल्याणपुर, हरिहरपुररानी विकास क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय ककरदरी, प्राथमिक विद्यालय भवलपुर, प्राथमिक विद्यालय अचलापुर तथा इकौना विकास क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय इमलिया विद्युतीकरण से अछूते हैं।
विज्ञापन


विद्युतीकरण के लिए मांगी गई धनराशि मिलते ही इन विद्यालयों का विद्युतीकरण कराया जाएगा। कुछ विद्यालयों में सोलर लाइट की व्यवस्था की गई है। शीघ्र ही बिजली की भी व्यवस्था हो जाएगी। -अजय गुप्ता बीएसए
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें