फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda: पुलिस टीम पर हमले में सपा अधिवक्ता सभा निवर्तमान अध्यक्ष समेत पांच गिरफ्तार

Wed, 02 Nov 2022 05:51 PM IST
ishwar ashish संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा

सार

कैथोली गांव में मंगलवार की रात विवादित भूमि पर कब्जेदारी रोकने गई पुलिस टीम पर हमले के मामले में पांच लोगों को गिरफ्तार किया गया है।
विज्ञापन
गांव में मौजूद पुलिसकर्मी। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गोंडा जिले के करनैलगंज कोतवाली क्षेत्र के ग्राम कैथौली में मंगलवार की रात्रि विवादित भूमि पर कब्जेदारी को लेकर विवाद व मौके पर पहुंची पुलिस पर हमले के मामले में पुलिस ने कार्रवाई तेज कर दी है। पुलिस टीम पर हमले के मामले में पुलिस ने दस लोगों के विरूद्व केस दर्ज किया है। पुलिस ने सपा अधिवक्ता सभा के निर्वतमान प्रदेश अध्यक्ष प्रदीप कुमार यादव समेत पांच लोगों को गिरफ्तार किया है। 

विज्ञापन

इसके साथ ही गांव में पुलिस का पहरा बैठा दिया गया है।

पूरे गांव को पुलिस छावनी में परिवर्तित कर दिया गया है। मंगलवार की रात्रि में कैथौली गांव में हुई मारपीट व पथराव की घटना को लेकर पुलिस ने दो मुकदमे दर्ज किए हैं और पांच लोगों को गिरफ्तार किया है। एक मुकदमा कैथौली निवासी दृगपाल यादव पुत्र ननकऊ की तहरीर पर दस लोगों के खिलाफ दर्ज कराया गया है, जिसमें पांच महिलाएं भी शामिल हैं। वहीं भंभुआ चौकी इंचार्ज उमेश सिंह ने सपा अधिवक्ता सभा के निर्वतमान प्रदेश अध्यक्ष प्रदीप कुमार यादव समेत दस लोगों पर केस दर्ज किया है।

आरोप लगाया कि हमलावर जिस वाहन से आए थे उस वाहन (स्कार्पियो U P 32K D 4444) पर विधायक लिखा है और वाहन में समाजवादी पार्टी का झंडा लगा हुआ था। उनके साथ छह- सात लोग और जमीन पर कब्जा करवा रहे थे। पुलिस की तरफ से भी रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। भंभुवा चौकी इंचार्ज उमेश सिंह का आरोप है कि दीवानी स्टे के बाद भी विपक्षीगणों ने जनरेटर जलाकर मकान की छत डालने के लिए सेटरिंग लगवाई जा रही थी। जिसे हमारे साथ मौजूद पुलिस कर्मियों ने मना करने पर लोग पुलिस बल पर जान से मारने की नियत से सरिया व लाठी लेकर हमला कर दिया गया। इसकी रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन


मामले में समाजवादी पार्टी अधिवक्ता सभा के निर्वतमान प्रदेश अध्यक्ष प्रदीप कुमार यादव निवासी ग्राम भदरौली कैसरगंज के साथ ही मुन्ना लाल यादव, जयप्रकाश, सूरज यादव, राहुल गौतम, फूलमता, श्याम पति, रेशमा, आंचल, राजकुमारी निवासी ग्राम कैथौली के विरुद्ध विभिन्न धाराओं में केस दर्ज हुआ है। इसमें  पुलिस ने आरोपी सपा अधिवक्ता सभा के निर्वतमान प्रदेश अध्यक्ष प्रदीप कुमार यादव के साथ ही जयप्रकाश, राहुल यादव, सूरज यादव श्याम पति को गिरफ्तार किया गया।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें