राजाजीपुरम। सआदतगंज के यासीनगंज में फूल विक्रेता अब्दुल खान पर रंजिश में फायरिंग के मामले में पुलिस ने पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
उपनिरीक्षक अरविंद कुमार ने बताया कि मुख्य आरोपी आमान अली से वारदात में इस्तेमाल अवैध पिस्ताैल, तीन कारतूस, बाइक और मोबाइल बरामद हुआ। पुलिस की दो टीमों ने तिल्ली तिल मैदान के पास से रामनगर निवासी वली शाह, मोहम्मद साहिल व अब्दुल रहमान और सोमवार को कोठारी बंधु चौराहे से गुलाब नगर निवासी मोहम्मद आमान और यासीनगंज निवासी मोहम्मद अमन को गिरफ्तार किया है। पूछताछ में आरोपियों ने अब्दुल खान को जान से मारने के इरादे से फायरिंग करना स्वीकार किया। अब्दुल खान ट्रॉमा सेंटर में भर्ती हैं। वहीं फायरिंग में घायल आरोपी शिबू का इलाज पुलिस की निगरानी में गुडंबा स्थित निजी अस्पताल में चल रहा है। घटना के बाद शुक्रवार देर रात आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज हुई थी।