फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: पहले रिटायर रेलवे कर्मचारी, फिर उसकी पत्नी ने तोड़़ा दम

Sun, 28 Jan 2024 01:20 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
अमावां (रायबरेली)। मिल एरिया थाना क्षेत्र के पूरे गिल्लिहा का पुरवा गांव में शनिवार की सुबह एक रिटायर रेलवे कर्मचारी की मौत हो गई। कुछ देर बाद रिटायर कर्मचारी की मौत के सदमे में उसकी पत्नी की भी जान चली गई। दंपती की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया।
विज्ञापन

पूरे गिल्लिहा गांव निवासी एवं रिटायर रेलवे कर्मचारी शिव मोहन यादव (65) सुबह करीब छह बजे घर पर झाड़ू लगा रहे थे। अचानक वह जमीन पर गिर पड़े और उनकी मौत हो गई। पति की मौत की जानकारी पर घर से बाहर निकली पत्नी मातादेई की भी मौत हो गई। बेटे संतोष यादव, सुनील यादव, दिलीप यादव ने बताया कि माता-पिता स्वस्थ थे। पता नहीं अचानक यह सब कैसे हो गया। दंपती की मौत से परिजन ही नहीं, बल्कि ग्रामीण भी गमगीन हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें