निकाय चुनाव में पहले चरण के लिए कुल 54153 प्रत्याशियों ने नामांकन दाखिल किया है। महापौर पद के लिए 10 नगर निगमों में 142 पर्चे भरे गए हैं। राज्य निर्वाचन आयोग ने वाराणसी और गोरखपुर की भी सूचना जारी कर दी है। इनके आंकड़े सोमवार तक जारी नहीं हो पाए थे। उधर नामांकन पत्रों की जांच का काम देर रात तक जारी रहा। बताया गया कि यह कार्य बुधवार को भी चलेगा।
राज्य निर्वाचन आयुक्त मनोज कुमार सिंह ने बताया कि पहले चरण में महापौर पद के 142, पार्षद के 6926, नगर पालिका अध्यक्ष के लिए 1612, सदस्य के लिए 17357, नगर पंचायत अध्यक्ष के लिए 4398, सदस्य के लिए 23718 उम्मीदवारों ने पर्चा भरा है। सबसे ज्यादा नामांकन मुरादाबाद जिले में किए गए हैं। यहां महापौर पद के लिए 17, पार्षद के लिए 650, नगर पालिका अध्यक्ष के लिए 41, सदस्य के लिए 628, नगर पंचायत अध्यक्ष के लिए 266 तथा सदस्य के लिए 1617 यानी कुल 3219 उम्मीदवारों ने नामांकन पत्र भरे। वाराणसी में 794 तथा गोरखपुर में 3005 प्रत्याशियों ने पर्चे दाखिल किए।
ये भी पढ़ें - मैं अभी मरा नहीं हूं: अतीक ने बिल्डर से कहा था- मुझसे जेल में आकर मिलो, आखिरी बार समझा रहा हूं, हिसाब कर दो...
ये भी पढ़ें - UP Nikay Chunav: काशी की सीट खास, कसौटी पर बड़ों की साख; इन मंत्रियों की प्रतिष्ठा दांव पर, सबकी निगाहें टिकी
दूसरे चरण के दूसरे दिन 515 नामांकन
38 जिलों में होने जा रहे दूसरे चरण के नामांकन के दूसरे दिन मंगलवार को 515 उम्मीदवारों ने पर्चे भरे। महापौर पद के लिए मात्र एक ही नामांकन पत्र अयोध्या में भरा गया। पार्षद के लिए 21, नगर पालिका अध्यक्ष के लिए 8, सदस्य के लिए 173, नगर पंचायत अध्यक्ष के लिए 29, सदस्य के लिए 283 उम्मीदवारों ने नामांकन पत्र दाखिल किए। इस चरण में उम्मीदवार 24 अप्रैल तक नामांकन दाखिल कर सकेंगे। 25 अप्रैल को नामांकन पत्रों की जांच होगी। 27 अप्रैल को नाम वापस लिए जा सकेंगे। 28 अप्रैल को चुनाव चिह्न का आवंटन होगा। 11 मई को मतदान होगा।