फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: एम्स में हुई पहली ओपेन हॉर्ट सर्जरी, दिल का छेद किया बंद

Sun, 19 Mar 2023 12:33 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
रायबरेली। अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) में शनिवार को दिल की ओपेन सर्जरी हुई। सीटीवीएस विभाग के कार्डियोथोरासिस एवं वास्कुलर सर्जन डॉ. संकल्प की टीम ने सफल सर्जरी की। करीब दो घंटे तक चली सर्जरी के बाद मरीज अब पूरी तरह से स्वस्थ है।
विज्ञापन


एम्स में पिछले महीने हार्ट लंग्स मशीन को शुरू कराया गया था। इस मशीन की मदद से दिल के छेद बंद करने, दिल के खराब वॉल्व को बदलने के अलावा दिल की नसों की बाईपास सर्जरी आसानी से हो सकती है। हार्ट लंग्स मशीन लगने के बाद एम्स में शनिवार को पहली ओपन हार्ट सर्जरी हुई।

कार्डियोथोरासिस एवं वास्कुलर सर्जन डॉ. संकल्प ने बताया कि 32 साल के युवक के दिल में बचपन से छेद था, जिसकी वजह से उसकी सांस फूलती थी। दिल का वाॅल्व भी खराब हो रहा था। सर्जरी के दौरान दिल का छेद बंद किया गया। यह सर्जरी आयुष्मान स्कीम के तहत निशुल्क की गई है। एम्स के निदेशक प्रो. अरविंद राजवंशी ने बताया कि एम्स में पहली बार ओपेन हॉर्ट सर्जरी की हुई। अब वह पूरी तरह से स्वस्थ है। मरीज को अभी एक सप्ताह से अस्पताल में रखा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें