लखनऊ। शिया पीजी कॉलेज ने बीए, बीएससी (बायो वर्ग) और बीकॉम में प्रवेश के लिए चयनित और प्रतीक्षा सूची जारी कर दी है। अभ्यर्थी www.shiapgcollege.ac.in या www.shiacollege.org पर सूची देख सकते हैं। प्रवेश समिति के निदेशक एमएम अबु तैय्यब ने बताया कि 19 जुलाई तक आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों की मेरिट सूची जारी की गई है। 19 जुलाई के बाद आवेदन करने वालों की सूची बाद में जारी होगी। बीए, बीएससी (बायो वर्ग) और बीकॉम प्रथम सत्र में प्रवेश के लिए चयनित छात्र 28 जुलाई तक प्रवेश शुल्क ऑनलाइन जमा कर सकते हैं।