फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: सीयूईटी से स्नातक में प्रवेश के लिए पहली मेरिट सूची जारी

विज्ञापन
डॉ. शकुंतला मिश्रा राष्ट्रीय पुनर्वास विश्वविद्यालय
विज्ञापन
लखनऊ। डॉ. शकुंतला मिश्रा राष्ट्रीय पुनर्वास विश्वविद्यालय ने शैक्षिक सत्र 2026-27 के लिए कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट (सीयूईटी) के माध्यम से स्नातक पाठ्यक्रमों में प्रवेश हेतु पहली मेरिट सूची जारी की है। यह सूची विश्वविद्यालय के पोर्टल dsmnru.ac.in पर उपलब्ध है। चयनित अभ्यर्थियों के लिए काउंसिलिंग, दस्तावेज सत्यापन और शुल्क जमा करने की प्रक्रिया छह और सात अगस्त को होगी। प्रवेश निदेशक अनामिका चौधरी ने बताया कि विद्यार्थियों को मूल दस्तावेज के साथ विश्वविद्यालय परिसर में उपस्थित होना होगा। दस्तावेज सत्यापन के बाद प्रवेश शुल्क जमा किया जाएगा। दूसरी मेरिट सूची और प्रतीक्षा सूची 10 अगस्त को जारी होगी। दूसरी सूची के लिए काउंसिलिंग और शुल्क जमा 13 अगस्त को होगा। प्रतीक्षा सूची में शामिल छात्रों के लिए यह प्रक्रिया 14 अगस्त को आयोजित की जाएगी। यह प्रवेश प्रक्रिया बीए, बीकॉम, बीएससी, बीबीए, बीफार्मा और बीटेक सहित विभिन्न स्नातक पाठ्यक्रमों के लिए है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें