लखनऊ। सुल्तानपुर रोड पर आने वाली एलडीए की वेलनेस सिटी योजना पहली लॉटरी मंगलवार को होगी। इसमें उन भू स्वामियों को प्लॉट आवंटित किए जाएंगे जिन्होंने योजना के लिए लैंड पूलिंग के तहत अपनी जमीन एडीए को निशुल्क दी है। लॉटरी गोमती नगर स्थित इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में होगी। एलडीए के संपत्ति अधिकारी रवि नंदन सिंह ने बताया कि मंगलवार को योजना की पहली लॉटरी में 59 भूस्वामियों के बीच 126 प्लाॅट आवंटित किए जाएंगे। ये प्लॉट 288, 200, 128, 72, 45 और 35 वर्ग मीटर के हैं। एलडीए 1200 एकड़ में वेलनेस सिटी योजना लैंड पूलिंग नीति के तहत ला रहा है। इसमें एलडीए भूस्वामियों से निशुल्क जमीन ले रहा है और बदले में 25 प्रतिशत विकसित जमीन प्लॉट के रूप में दे रहा है।