फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: वेलनेस सिटी योजना की पहली लॉटरी 30 को

विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। सुल्तानपुर रोड पर एलडीए की वेलनेस सिटी योजना में जिन भू स्वामियों ने अपनी जमीन लैंड पूलिंग योजना के तहत दी है, उन्हें 30 जून को लॉटरी के जरिये प्लॉट आवंटित किए जाएंगे। यह योजना की पहली लॉटरी है जो इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में सुबह 10 बजे से होगी। सुल्तानपुर रोड योजना पर आने वाली आईटी सिटी योजना में प्लॉट आवंटन के लिए अब तक दो बार लॉटरी हो चुकी है। एलडीए वेलनेस सिटी योजना लैंड पूलिंग नीति के तहत विकसित कर रहा है। इसमें एलडीए भूस्वामियों से निशुल्क जमीन ले रहा है। बदले में 25 प्रतिशत जमीन विकसित करने के बाद प्लॉट के रूप में दे रहा है। वेलनेस सिटी योजना की 30 जून को पहली लॉटरी में 59 भूस्वामियों को 126 प्लाॅट आवंटित किए जाने हैं। आईटी सिटी योजना की तरह ही वेलनेस सिटी में भी छह तरह के प्लॉट आवंटित किए जाएंगे। ये प्लाॅट 288, 200, 128, 72, 45 और 35 वर्ग मीटर के हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें