लखनऊ। अलीगंज की जिस अवैध बिल्डिंग में आग लगने से 15 लोगों की जान गई थी, उस मामले में एलडीए के विहित प्राधिकारी कोर्ट में पहली सुनवाई सात जुलाई को होगी। उसी दिन यह तय होगा कि बिल्डिंग पर बुलडोजर कब चलेगा। बिल्डिंग मालिक की ओर से अब तक कोर्ट में कोई पक्ष दाखिल नहीं किया गया है। आग लगने की घटना के बाद एलडीए ने 23 जून को कारण बताओ नोटिस जारी किया था। बिल्डिंग मालिक को अभी पक्ष रखने के लिए 15 दिन का मौका दिया गया है।