लखनऊ। लविवि के बीवोक (नवीकरणीय ऊर्जा) पाठ्यक्रम का पहला सीट आवंटन परिणाम 12 जुलाई को जारी होगा। अभ्यर्थी अपने लॉगइन पर इसे देख सकेंगे। मेरिट के आधार पर सीट आवंटन जारी किया गया है। अभ्यर्थी 12 जुलाई को रात 12 बजे के बाद अपना आवंटन देख सकते हैं। ऑनलाइन सीट पुष्टि शुल्क 14 जुलाई की मध्य रात्रि 12 बजे तक जमा करना होगा।