रायबरेली। दिवाली पर्व पर लाइसेंसी बंदूक से फायरिंग करने का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में एक युवक बंदूक से फायरिंग करता दिख रहा है।
इसके साथ ही वायरल वीडियो में अहिरन किंग लिखा दिख रहा है। यह वीडियो महराजगंज क्षेत्र के माझगांव का बताया जा रहा है। पुलिस अधीक्षक आलोक प्रियदर्शी ने बताया कि वायरल वीडियो की जांच कराई जा रही है। जांच के बाद पता चलेगा कि वायरल वीडियो कहां का है और फायरिंग करने वाला युवक कौन है। जांच के बाद प्रकरण में कार्रवाई होगी।