सिटी मोंटेसरी स्कूल गोमती नगर शाखा में रविवार को फायर एंड एवैक्यवैशन
मॉक ड्रिल हुई।
इसमें बच्चों को आग से बचने के गुर सिखाए गए। कार्यक्रम का
आयोजन पुलिस तथा अग्निशमन विभाग के साक्षा प्रयासों से संपन्न हुआ।
इस अवसर
पर मुख्य अग्नि शमन अधिकारी एच. एस मलिक ने बच्चों को आग से बचाव के तरीके
और आग लगने की सूरत में उठाए जाने वाले कदमों के बारे में बताया।