बहराइच शहर के डिगिहा तिराहे पर बंधन रिसॉर्ट परिसर में स्थित बहुमंजिला इमारत लग गई। मौके पर पहुंची दमकल को आग बुझाने में कई घंटों की कड़ी मशक्कत करनी पड़ी। बाद में आग पर काबू पा लिया गया जिससे एक बड़ा हादसा होने से टल गया।
हादसे में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। बताया गया कि इस इमारत में जिम और कोचिंग सेंटर भी संचालित होते हैं जिससे बड़ा हादसा हो सकता था लेकिन दमकल कर्मचारियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया। सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस और दमकल विभाग के आला अधिकारी पहुंच गये।