फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: रूम हीटर से फ्लैट में लगी आग

Sat, 20 Jan 2024 03:21 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। महानगर के न्यू हैदराबाद में शुक्रवार को एक अपार्टमेंट के पांचवें तल के फ्लैट में भीषण आग लग गई। इससे फ्लैट में फंसे परिवार में चीखपुकार मच गई। सूचना पर पहुंचे अग्निशमनकर्मियों ने आधे घंटे में आग बुझा दी।
विज्ञापन

क्षेत्र के शालीमार ओयल अपार्टमेंट के पांचवें तल के फ्लैट संख्या 501 में रहने वाले प्रभु नारायण दत्त सिंह शुक्रवार शाम परिजनों संग कमरे में बैठे थे। तभी दूसरे कमरे में रखे रूम हीटर में स्पार्किंग होने से आग लग गई। कमरे से धुआं निकलने पर परिवार के लोगों ने शोर मचाया तो अन्य फ्लैटों में रहने वाले लोग मदद के लिए दौड़े और फायर कंट्रोल रूम में सूचना दी। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। दो दमकल लेकर पहुंची अग्निशमन टीम ने करीब आधे घंटे में आग पर काबू पा लिया।


हजरतगंज एफएसओ रामकुमार रावत के मुताबिक घटना के समय फ्लैट में परिवार के आठ लोग मौजूद थे। कमरे में रखा बेड, गद्दे व अन्य सामान जलने लगा तो पूरा परिवार घबरा गया। पड़ोसियों के पहुंचने पर परिवार के लोग किसी तरह सकुशल बाहर निकले। एफएसओ ने बताया कि हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई है। वहीं, प्रभु नारायण के मुताबिक फ्लैट में आग लगने से घर का काफी सामान जल गया।
विज्ञापन

जानकीपुरम सेक्टर एच स्थित सारिका श्रीवास्तव के मकान की दूसरी मंजिल पर नरेंद्र, पत्नी आरती व दोस्त राकेश यादव के साथ रहते हैं। नरेंद्र का छुइया पुरवा चौराहे पर रन फिटनेस सेंटर नाम से जिम है। शुक्रवार सुबह नौ बजे तीनों जिम गए थे। सुबह साढ़े दस बजे घर के किचन में आग लग गई। घर से लपटें निकलती देख पड़ोसियों ने फायर कंट्रोल रूम में फोन किया। नरेंद्र को भी सूचना दी। हालांकि, अग्निशमनकर्मियों के पहुंचने से पहले ही पड़ोसियों ने खुद ही आग बुझा दी। नरेंद्र के मुताबिक आग लगने से जिम के स्टाफ को वेतन देने के लिए रखे सवा लाख रुपये, शैक्षिक प्रमाणपत्र, फिटनेस प्रमाणपत्र और अन्य सामान जल गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें