आलमबाग। कृष्णानगर क्षेत्र के मानस नगर में आवासीय पब्लिक स्कूल के निकट मकान में संचालित परचून की दुकान में रविवार शाम अचानक आग लग गई। इसमें लाखों का सामान जल गया। स्व. भगवती प्रसाद श्रीवास्तव के मकान में एलडीए कॉलोनी पराग रोड की रहने वाली सुशीला सिंह तीन वर्षों से किराये पर परचून की दुकान चलाती हैं। रविवार की शाम दुकान बंद थी। अग्निशमन अधिकारी आलमबाग धर्मपाल सिंह के मुताबिक शॉर्ट सर्किट के कारण दुकान में आग लगी थी। कोई जनहानि नहीं हुई है। एक दमकल की गाड़ी ने आग पर काबू पा लिया।
आग बुझाते दमकलकर्मी।