फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow: सेवानिवृत्त सचिवालय कर्मी के मकान में लगी आग, दरवाजा तोड़कर दमकलकर्मियों ने बुजुर्ग को बचाया

Fri, 16 Jun 2023 03:31 AM IST
Digvijay Singh संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ

सार

रवींद्रपल्ली निवासी बुजुर्ग जेबी पाठक अकेले रहते हैं। बृहस्पतिवार रात वह कमरे में सो रहे थे। इस बीच एक कमरे में अचानक आग लग गई। देखते ही देखते लपटों ने पूरे कमरे को चपेट में ले लिया।
विज्ञापन
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजधानी लखनऊ के इंदिरानगर के रवींद्रपल्ली इलाके में बृहस्पतिवार देर रात सेवानिवृत्त सचिवालयकर्मी जेबी पाठक के घर में अचानक आग लग गई। घटना के समय बुजुर्ग कमरे में ही फंस गए। मौके पर पहुंचे दमकलकर्मियों ने स्थानीय लोगों की मदद से दरवाजा तोड़कर बुजुर्ग को सकुशल निकाला और फिर लपटों पर काबू पाया।

विज्ञापन

रवींद्रपल्ली निवासी बुजुर्ग जेबी पाठक अकेले रहते हैं। बृहस्पतिवार रात वह कमरे में सो रहे थे। इस बीच एक कमरे में अचानक आग लग गई। देखते ही देखते लपटों ने पूरे कमरे को चपेट में ले लिया। देखते ही देखते भीड़ जमा हो गई और बेडरूम में जेबी पाठक फंस गए। सूचना पर दमकल की दो गाड़ियां पहुंच गईं।

 

इसके बाद एफएसओ शत्रुघन, लीडिंग फायरमैन धर्मराज सिंह, किशुन प्रसाद, फायरमैन इरशाद अहमद, रजनीश और महेंद्र बिंद ने स्थानीय लोगों की मदद से दरवाजा तोड़कर बुजुर्ग को सकुशल बाहर निकाला। इसके बाद दमकल की दो गाड़ियों ने कुछ मिनटों में आग पर काबू पा लिया। हादसे में कमरे में रखा सारा सामान राख हो गया। आशंका जताई जा रही है कि आग एसी में शॉर्ट-सर्किट से लगी थी।

विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें