फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: खेत में लगी आग, तीन बीघा गेहूं की फसल जलकर राख

Fri, 17 Apr 2026 02:33 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
नगराम। समेसी के महुली स्थित बलसिंह खेड़ा गांव में बृहस्पतिवार दोपहर किसान देवेंद्र स्वरूप के खेत में आग लग गई। इसमें करीब तीन बीघा गेहूं की फसल जलकर राख हो गई। देवेंद्र स्वरूप ने 40 बीघे खेत बंटाई पर ले रखा था। वह गेहूं की कटाई की तैयारी कर रहे थे। ग्रामीणों ने बताया कि खेत के पास हाईटेंशन लाइन गुजरी है। डबल पोल पर रखे ट्रांसफॉर्मर से हुई स्पार्किंग की चिंगारी खेत में गिरी, जिससे आग लग गई। आसपास के किसानों ने तुरंत आग बुझाना शुरू किया। दमकल की गाड़ियां पहुंचने से पहले ही ग्रामीणों ने एक घंटे में आग पर काबू पा लिया। क्षेत्रीय लेखपाल वीपी सिंह ने बताया कि आग से नुकसान की आकलन रिपोर्ट तहसील भेजी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें