फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: दोना-पत्तल की अवैध फैक्टरी में लगी आग

Sun, 29 Oct 2023 01:59 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। इंदिरानगर में अवैध रूप से संचालित दोना-पत्तल की फैक्टरी में शनिवार को आग लग गई। फैक्टरी से धुएं का गुबार व लपटें निकलती देख आसपास अफरातफरी मच गई। सूचना पर दो दमकल लेकर पहुंची अग्निशमनकर्मियों ने आधे घंटे में आग पर काबू पा लिया।
विज्ञापन

एफएसओ इंदिरानगर शत्रुघ्न के मुताबिक क्षेत्र निवासी रविंद्र सिंह की सुग्गामऊ में एआर एंटरप्राइजेज नाम से दोना-पत्तल बनाने की फैक्टरी है। शनिवार दोपहर 12:30 बजे रविंद्र सिंह व उनके दो कर्मचारी वहां थे। तभी कुछ राहगीरों ने फैक्टरी के बेसमेंट से धुआं व आग की लपटें निकलती देख शोर मचाया। ऊपरी मंजिल पर मौजूद रविंद्र व दोनों कर्मचारी भागकर बाहर आ गए।
रविंद्र ने फायर कंट्रोल रूम में सूचना दी। रविंद्र ने मौके पर पहुंचे हेड कांस्टेबल धर्मेंद्र सिंह की मदद से आग बुझाने की कोशिश शुरू कर दी मगर सफलता नहीं मिली। आग बुझाने के दौरान हेड कांस्टेबल धर्मेंद्र के हाथ झुलस गए। कुछ देर में इंदिरानगर और गोमतीनगर फायर स्टेशन से दमकल की दो गाड़ियों के साथ पहुंचे अग्निशमनकर्मियों ने आधे घंटे में आग पर काबू पा लिया। पीड़ित के मुताबिक हादसे में उनका फैक्टरी में रखा पांच लाख रुपये का माल जल गया।
विज्ञापन

एफएसओ इंदिरानगर शत्रुघ्न ने शॉर्ट-सर्किट से आग लगने की आशंका जताई है। उन्होंने बताया कि फैक्टरी मालिक के पास एनओसी नहीं थी और न ही वहां सुरक्षा के कोई उपकरण थे। आग पर काबू पाने के बाद मालिक ने फैक्टरी में अग्निशमन यंत्र रखा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें