फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Raebareli: रेस्टोरेंट में लगी भीषण आग से मचा हड़कंप, तीन घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद बुझाई गई

Sun, 30 Oct 2022 06:29 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, रायबरेली

सार

रायबरेली के एक रेस्टोरेंट में लगी भीषण आग से हड़कंप मच गया। तीन घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका।
विज्ञापन
रेस्टोरेंट में लगी भीषण आग। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रायबरेली शहर के बीचोबीच कचहरी रोड पर स्थित पवन रेस्टोरेंट में रविवार की सुबह आग लग गई जिससे वहां पर मौजूद रेस्टोरेंट कर्मचारियों ने किसी तरह भागकर जान बचाई। तीन घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद दमकल कर्मियों ने आग पर काबू पाया। इस आग में लाखों के नुकसान का अनुमान लगाया जा रहा है।

विज्ञापन


गनीमत रही कि कोई जनहानि नहीं हुई। आग लगने की वजह बिजली की शार्ट सर्किट होना बताया जा रहा है। शनिवार की देर रात रेस्टोरेंट बंद करने के बाद स्टाफ में काम करने वाले तीन-चार कर्मचारी वहीं पर सो गए। रविवार को तड़के अचानक आग लग गई जिससे धुंआ रेस्टोरेंट में फैल गया। इससे वहां पर मौजूद कर्मचारी जग गए।

ये भी पढ़ें - समान नागरिक संहिता को लेकर मायावती ने पहली बार दिया बयान, गुजरात चुनाव को लेकर किया दावा
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - कार्तिक मेला एक नवंबर से, बनाया गया अस्थाई बस स्टेशन, 120 अतिरिक्त बसें चलेंगी




ये लोग पड़ोस की छत से भागकर सड़क पर आए और रेस्टोरेंट के मालिक को सूचना दी। उसने फायर ब्रिगेड को सूचना दी। रेस्टोरेंट डिग्री कॉलेज चौराहे के पास और फायर स्टेशन के नजदीक है। इस वजह से फायर ब्रिगेड की तीन गाड़ियां तत्काल पहुंच गईं और तीन चार घंटे की मशक्कत के बाद आग बुझाने में कामयाबी पाई। आग में लाखों का सामान जलकर खाक हो गया। कोतवाली पुलिस भी मौके पर पहुंची। यह घटना शहर कोतवाली क्षेत्र के कचहरी रोड पर स्थित पवन नमकीन एंड रेस्टोरेंट में घटी।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें