टैंकर की आग बुझाते फायरब्रिगेडकर्मी।
- फोटो : amar ujala
लखनऊ-अयोध्या हाईवे स्थित रौजागांव ओवरब्रिज पर रविवार भोर एलपीजी भरे टैंकर के इंजन में आग लग गई। इसके चलते टैंकर का डीजल टैंक भी फट गया और आग की लपटें तेज हो गईं। कड़ी मशक्कत के बाद दमकलकर्मियों, एनडीआरएफ व पुलिस ने आग पर काबू पाया।