फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: तंग गलियों में आग बुझाएगी फायर ब्रिगेड की बाइक

Sun, 22 Sep 2024 12:38 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
जिले को मिली फायर बाइक को लेकर जाता फायरकर्मी।
विज्ञापन
शांति स्वरूप पांडेय
विज्ञापन

श्रावस्ती। नगर व गांवों की व्यस्त व संकरी गलियों में आग की घटनाओं को रोकने के लिए फायर बाइक का सहारा लिया जाएगा। इसके लिए अग्निशमन विभाग को दो फायर बाइक दी गई हैं। आधुनिक सुविधाओं से लैस यह फायर बाइक आग को फैलने से रोकने में सहायक होगी।
जिले में कई ऐसे गांव व कस्बे हैं, जहां स्थानीय निवासियों ने मार्गों पर अतिक्रमण कर उस पर स्थायी निर्माण कर लिया है। ऐसे में इन गलियों में अग्निशमन वाहनों का पहुंचना असंभव रहता है। इस कारण कई बार छोटी सी चिंगारी पूरे गांव को अपनी जद में ले लेती है। इतना ही नहीं कई गली मोहल्लों में रसोई गैस सिलेंडर आदि से लगने वाली आग को और फैलने से रोकने के लिए दमकल वाहन वहां नहीं पहुंच पाते। इससे जन व धन हानि होती है। लेकिन अब ऐसा नहीं होगा। इन व्यस्त व संकरी गलियों में अग्निकांड की घटनाओं को रोकने के लिए फायर बाइक का सहारा लिया जाएगा।
विज्ञापन

ये हैं सुविधाएं
फायर बाइक में 25-25 लीटर की दो पानी की टंकी लगी है। साथ ही उसमें एक मोटर पंप भी लगाया गया है। इसमें करीब 25 मीटर का पाइप व नॉजिल लगा है। अग्निकांड की घटनाओं को रोकने के लिए इसमें फव्वारे के साथ ही कई प्रकार की तेज धारा भी निकलती है। जो आग बुझाने में सहायक होगी। बाइक पर लगे होने के कारण व्यस्त व सकरी गलियों में इसे ले जाना आसान होगा।
विज्ञापन


जिले को दो फायर बाइक ही मिले हैं। प्रत्येक वाहन पर दो-दो कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है। जो आग लगने की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंच कर आग बुझाने का काम करेंगे। -संजय कुमार जायसवाल, अग्निशमन अधिकारी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें