बिजनौर क्षेत्र में बांस के टट्टर युक्त दुकान से उठतीं आग की लपटें।
सरोजनीनगर। बिजनौर क्षेत्र में बीती रात बांस के टट्टर युक्त दुकान में संदिग्ध हालात में आग लगने से वह धू-धूकर जल गई। सूचना के बाद पहुंची दमकल की गाड़ी ने कुछ देर में आग पर काबू पा लिया। पुलिस को दी गई तहरीर में पीड़ित ने अज्ञात लोगों के खिलाफ दुकान जलाने का आरोप लगाया है। बिजनौर के चंद्रावल निवासी अरुण कुमार रावत के मुताबिक उनकी चंद्रावल चौराहे के पास जमीन है। इसी जमीन पर लकड़ी व बांस के टट्टर से आलू, प्याज, लहसुन आदि सब्जी बेचने के लिए थोक रेट की दुकान बनाई थी, लेकिन बुधवार रात करीब 3:30 बजे किसी अज्ञात व्यक्ति ने उसमें आग लगा दी। पुलिस मामले की जांच-पड़ताल कर रही है।