लखनऊ। मूल रूप से छत्तीसगढ़ के रहने वाले मजदूर मोहन (37) गोमतीनगर विस्तार के गड़रियन पुरवा में झोपड़ी में रहते थे। बृहस्पतिवार देर रात उनकी झोपड़ी में अचानक आग लग गई। सूचना पर पहुंचे अग्निशमन कर्मचारियों ने आग बुझाई तो मोहन झुलसी अवस्था में जमीन पर पड़े मिले। राम मनोहर लोहिया अस्पताल पहुंचाने पर डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस के मुताबिक मोहन के पिता जालाराम व मां जमुना बड़ा भरवारा में रहती हैं। जबकि मोहन की पत्नी विशनी दोनों बच्चों के साथ छत्तीसगढ़ में रहती हैं। मोहन नशे के आदी थे। उनके पिता ने कोई आरोप नहीं लगाया है।