दुबग्गा। रायपुर गांव में रविवार दोपहर करीब 12 बजे गुड्डू गौतम के मकान में गैस सिलिंडर लीक होने से आग लग गई।
गुड्डू पुताई का काम करते हैं। वह काकोरी के दुर्गागंज स्थित गैस एजेंसी से नया सिलिंडर लाए थे। दोपहर करीब दो बजे खाना गर्म करते समय माचिस जलाने पर गैस लीकेज से आग भड़क गई। गुड्डू ने पत्नी कांति, बेटे राजवीर और बेटी सानिया के साथ भागकर जान बचाई। ग्रामीणों ने जलते सिलिंडर की आग बुझाकर उसे बाहर निकाला। सबमर्सिबल से डेढ़ घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। हादसे में पूरी गृहस्थी जलकर राख हो गई। ग्राम प्रधान प्रतिनिधि मनोज यादव की सूचना पर लेखपाल कुलदीप कुमार वर्मा ने नुकसान का आकलन कर सरकारी सहायता दिलाने का आश्वासन दिया।दुबग्गा इंस्पेक्टर श्रीकांत राय ने बताया कि हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई है।
आग से जला गृहस्थी का सामान।