लखनऊ। गुडंबा के तीन मंजिला अर्जुन एन्क्लेव में बुधवार रात आग लग गई। दमकल कर्मियों ने एक घंटे में आग पर काबू पाया।
इंजीनियर ऋषभ त्रिपाठी, उनकी पत्नी श्वेता, दो बच्चे और नौकर इस एन्क्लेव में रहते हैं। बुधवार शाम श्वेता ने तीसरी मंजिल के पूजा घर में दीया जलाया था। रात करीब आठ बजे पड़ोसियों ने तीसरे तल से धुआं निकलने की सूचना दी। आग तेजी से फैल गई। इसके बाद बाद पूरा परिवार भागकर घर के बाहर आ गया। दमकल और पुलिस को सूचना देकर पड़ोसियों ने सबमर्सिबल से आग बुझाने का प्रयास किया। एफएसओ इंदिरानगर केके सिंह अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे। एक घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पूरी तरह बुझाई गई। हालांकि, तब तक घर का सारा सामान जलकर राख हो चुका था। एफएसओ ने बताया कि आग लगने के कारण की जांच की जाएगी।