लखनऊ। गोरखपुर से सूरत 32 यात्रियों को लेकर जा रही प्राइवेट स्लीपर बस में शनिवार रात 12:15 बजे आग लग गई। आग शहीद पथ स्थित मेदांता अस्पताल के पास लगी थी। इंस्पेक्टर सुशांत गोल्फ सिटी राजीव का कहना है आग सबसे पहले टायर में लगी थी। चालक ने जैसे ही आग देखी, बस को किनारे रोककर सभी यात्रियों को सुरक्षित नीचे उतारा। सूचना पर पहुंची दमकल की दो गाड़ियों ने कुछ ही देर में आग पर काबू पा लिया।
बस से निकलतीं लपटें।