फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: बछड़े की मौत के मामले में एफआईआर दर्ज

Mon, 01 Apr 2024 12:54 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
रायबरेली। आखिरकार अमर उजाला का प्रयास रंग लाया। नगर पालिका के कूड़ेदान मेंं जलकर हुई बछड़े की मौत के मामले में शनिवार को सदर कोतवाली पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया। अगर पुलिस पहले ही इस मामले में केस दर्ज कर लेती तो शायद इस प्रकरण में उसकी कार्यशैली पर सवाल न उठते। अब पुलिस आरोपियों पर जल्द कार्रवाई करने का दावा कर रही है।
विज्ञापन


शहर के राजघाट क्षेत्र के पास नगर पालिका के कूड़ेदान में 25 मार्च को बछड़े की जिंदा जलकर मौत हो गई थी। सोशल मीडिया पर बछड़े की जिंदा जलकर मौत का वीडियो वायरल होने के बाद मामले ने तूल पकड़ा था। मामला उजागर होने और तूल पकड़ने पर पुलिस के अलावा नगर पालिका और पशुपालन विभाग के अधिकारी अपनी सफाई देते फिर रहे थे।
अमर उजाला ने इस मुद्दे को उठाया था। अमर उजाला के अभियान का असर रहा कि डीएम हर्षिता माथुर ने प्रकरण को गंभीरता से लिया। डीएम ने न सिर्फ नगर पालिका के अधिकारियों से जांच रिपोर्ट तलब की, बल्कि एफआईआर दर्ज करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

शहर के तिलियाकोट निवासी एवं विश्व हिंदू परिषद के नगर अध्यक्ष आलोक शाक्या की तहरीर पर अज्ञात के खिलाफ सदर कोतवाली में केस दर्ज कराया। नगर अध्यक्ष ने तहरीर में कहा कि एक धर्म की आस्था को भड़काने की नियत से कुछ अराजकतत्वों की ओर से ऐसा कार्य किया गया है, जो निंदनीय है। इस पर तत्काल कार्रवाई की जाए।

बछड़े की मौत के मामले में अज्ञात लोगों के खिलाफ पशु क्रूरता निवारण अधिनियम के तहत केस दर्ज किया गया है। सदर कोतवाली प्रभारी से आरोपियों की पहचान कर कार्रवाई करने के लिए कहा गया है।
विज्ञापन

- अमित सिंह, सीओ सदर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें