गोसाईंगंज। सदर बाजार निवासी उषा गुप्ता ने अंसल प्रॉपर्टीज एंड इंफ्रास्ट्रक्चर लिमिटेड के मालिक सुशील अंसल, प्रणव अंसल और मैनेजर राजेश्वर राव व कर्मचारियों पर पर धोखाधड़ी का आरोप लगाते हुए रिपोर्ट दर्ज कराई है। इंस्पेक्टर राजीव रंजन उपाध्याय के मुताबिक, वर्ष 2011 में उषा ने अंसल में एक प्लॉट और एक फ्लैट बुक कराया था। प्लॉट के लिए किस्तों में 26.14 लाख रुपये और फ्लैट के लिए 24.88 लाख रुपये जमा किए। आरोप है कि न ही उन्हें प्लॉट का कब्जा दिया गया और न ही फ्लैट सौंपा गया। जमा की गई रकम भी वापस नहीं की गई। इंस्पेक्टर ने बताया कि मामले की तफ्तीश की जा रही है।