फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: प्रतिबंधित मांझे की चपेट में आकर प्रॉपर्टी डीलर के जख्मी होने के मामले में अज्ञात पर प्राथमिकी

विज्ञापन
प्रतिबंधित मांझे की चपेट में आकर प्रॉपर्टी डीलर के जख्मी होने के मामले में अज्ञात पर प्राथमिकी
विज्ञापन
लखनऊ। प्रतिबंधित मांझे की चपेट में आकर प्रॉपर्टी डीलर के घायल होने के मामले में पुलिस ने अज्ञात पर प्राथमिकी दर्ज की है। काकोरी पुलिस ने यह कार्रवाई बृहस्पतिवार को थाने में तैनात दरोगा राज कुमार यादव की तहरीर पर की है। दरोगा ने बताया कि 25 सितंबर को ठाकुरगंज के सरफराजगंज निवासी अजमी हुसैन काकोरी नगर पंचायत के बाहर नौबस्ता रेलवे ओवरब्रिज के पास मांझे की चपेट में आ गए थे। डॉक्टरों ने उनकी गर्दन में 10 टांके लगाए थे। इंस्पेक्टर सतीश राठौर ने बताया कि मामले की तफ्तीश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें