फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: फर्म संचालक के खाते से पांच करोड़ का अवैध लेनदेन

Fri, 07 Apr 2023 02:04 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
मैन पावर सप्लाई फर्म के मालिक मुकेश कुमार वर्मा के खाते से पांच करोड़ रुपये के अवैध लेनदेन का मामला सामने आया है। आरोप है कि जालसाज ने ठेका दिलाने के नाम पर उनसे सारे दस्तावेज और सिम कार्ड ले लिया।
विज्ञापन

इसके बाद इंटरनेट बैंकिंग के जरिये फर्म के खाते से कई बार में बड़ा लेनदेन किया। इसकी सूचना उन्हें बैंक से मिली। इस पर उन्होंने बुधवार को गोमतीनगर थाने में केस दर्ज कराया है।
मड़ियांव के आईआईएम रोड इंद्रपुरी कॉलोनी में मुकेश कुमार वर्मा रहते हैं। उनकी देवांश टारगेट के नाम पर मैन पावर सप्लाई की फर्म है। उनके अनुसार 22 मार्च अनजान कॉल आई। फोन करने वाले ने अपना नाम मो. जैद बताया।
विज्ञापन

आगे बताया कि उसकी कंपनी को बड़ा काम मिला है। उसे एक पार्टनर की आवश्यकता है। हामी भरने पर जैद ने मुकेश से एग्रीमेंट के बहाने सारे दस्तावेज ले लिए। साथ ही खाते से जुड़ा सिम कार्ड भी ले लिया।
कुछ दिन बाद पीड़ित को बैंक से सूचना मिली कि फर्म के खाते से अनाधिकृत ढंग से लेनदेन किया गया है। छानबीन में पता चला कि जैद ने उनकी फर्म के खाते से इंटरनेट बैंकिंग चालू कर अलग-अलग खातों में लेनदेन किया है। आशंका है कि आरोपी ने यह सब जीएसटी चोरी करने के लिए किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें